"राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरते हुए नया इतिहास रचा, इस अवसर पर वायुसेना स्टेशन पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया।"
"देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। वह वायुसेना द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं। इस अवसर पर वायुसेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह स्वयं पायलट के रूप में राफेल उड़ाते हुए राष्ट्रपति को विमान की विशेषताओं का अनुभव करा रहे हैं। यह उड़ान अंबाला से संचालित की गई।"


