Loading...

वटवा सर्विलांस स्क्वॉड ने वाहन चोरी का अनसुलझा मामला सुलझाया

अहमदाबाद शहर के वटवा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस स्क्वॉड ने वाहन चोरी के एक अनसुलझे मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी अमित जसवंत (उम्र 27 वर्ष) को पकड़ा गया, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में वटवा कैनाल रोड पर बुलेट ट्रेन शेड के पास लेबर रूम में रहता था।


पुलिस जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से बजाज कंपनी की पल्सर 125 मोटरसाइकिल (आरटीओ नंबर GJ-27-FT-8354) बरामद की गई है। बरामद वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।


यह कार्रवाई अहमदाबाद शहर के पुलिस कमिश्नर जी.एस. मलिक, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सेक्टर-2 जयपालसिंह राठौड़, डीसीपी जोन-6 भगिरथ गढ़वी और एसीपी “जे” डिवीजन एन.के. व्यास के मार्गदर्शन में की गई।


वटवा पुलिस स्टेशन के पीआई एस.ए. करमुर और सेकंड पीआई एच.डी. सोढ़ा के नेतृत्व में सर्विलांस स्क्वॉड के पीएसआई ए.बी. गंधा तथा टीम के अन्य पुलिसकर्मियों ने पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वटवा पार्ट-ए पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 11191038260181/2026 के तहत BNS की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर: जोशी मोहिनकुमार