ACB का बड़ा ट्रैप: डिप्टी रीजनल फायर ऑफिसर सहित दो आरोपी रिश्वत लेते पकड़े गए
भावनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी रीजनल फायर ऑफिसर और एक अन्य व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह ट्रैप 20 अप्रैल 2026 को एक जागरूक नागरिक की शिकायत के आधार पर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महेशकुमार अमृतभाई पटेल, जो स्टेट फायर प्रिवेंशन सर्विसेस, भावनगर रीजन में डिप्टी रीजनल फायर ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, ने सरकारी स्कूलों में फायर सेफ्टी उपकरणों के इंस्टॉलेशन के बाद फायर सेफ्टी प्लान और सर्टिफिकेट मंजूरी के लिए ₹5,00,000 की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में प्रकाश गिरीशभाई चौहान (निजी व्यक्ति) के माध्यम से पहले ही ₹50,000 लिए जा चुके थे।
शिकायतकर्ता रिश्वत देने के इच्छुक नहीं थे, इसलिए उन्होंने ACB से संपर्क किया। ट्रैप के दौरान आरोपी प्रकाश चौहान ने ₹2,00,000 की रिश्वत स्वीकार की, जिसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी महेशकुमार पटेल को भी उनकी कચેरी से हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया।
यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर आर.एन. विराणी और उनकी टीम द्वारा की गई, जबकि सुपरविजन अधिकारी एम.एच. पुवार और इंचार्ज अधिकारी हरेश मेवाड़ा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रिपोर्टर: दुर्गेश पटेल


