भारतीय वायु सेना ने फ्रांस की वायु एवं अंतरिक्ष सेना के साथ मिलकर द्विपक्षीय वायु अभ्यास के आठवें संस्करण में सहभागिता दर्ज कराई।
भारतीय वायु सेना (IAF) 16 से 27 नवंबर 2025 तक फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल (FASF) के साथ आयोजित द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘गरुड़ 25’ के आठवें संस्करण में सहभागिता कर रही है।
IAF की टुकड़ी 10 नवंबर 2025 को फ्रांस पहुंची है और इस अभ्यास में एसयू-30MKI लड़ाकू विमानों के साथ हिस्सा ले रही है।
अभ्यास के इंडक्शन और डी-इंडक्शन चरणों के लिए सी-17 ग्लोबमास्टर III विमान लॉजिस्टिक समर्थन प्रदान कर रहा है, जबकि भाग लेने वाले लड़ाकू विमानों की रेंज और संचालन क्षमता बढ़ाने हेतु IL-78 एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है।


