Loading...

अहमदाबाद ग्रामीण LCB की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त

अहमदाबाद ग्रामीण लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने प्रोहिबिशन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस महानिरीक्षक राघवेंद्र वत्स और जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर बावला-साणंद चौकड़ी के पास छापा मारकर एक आरोपी को उसकी सफेद क्रेटा कार के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान कार से विदेशी शराब की बोतलें और बीयर के टिन बरामद हुए।

कुल 3,828 बोतल/टिन सहित लगभग ₹4.12 लाख का माल जब्त किया गया है। आरोपी की पहचान प्रकाश गोपाराम भादू (निवासी जालोर, राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Image Gallery