गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर गुजरात पुलिस के 16 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक।
गांधीनगर: गणतंत्र दिवस–2026 के पावन अवसर पर गुजरात राज्य पुलिस बल के कुल 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदकों की घोषणा की गई है। इसमें 02 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 14 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशंसनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।
गुजरात राज्य पुलिस में कार्यरत इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य पालन के दौरान उत्कृष्ट निष्ठा, साहस और समर्पण का परिचय दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देते हुए राष्ट्रपति द्वारा इन पदकों की घोषणा की गई है। इस सम्मान से पूरे पुलिस बल में उत्साह और गौरव का माहौल है।
रिपोर्टर: दुर्गेश पटेल


