Loading...

ग्रीन वेली स्कूल फॉर चिल्ड्रन, लेकावड़ा, गांधीनगर में दिनांक 22/11/2025 को साइबर क्राइम से संबंधित जागरूकता प्रदान करने हेतु विशेष अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों को साइबर क्राइम के प्रति सचेत और जागरूक करने के लिए आमंत्रित किया गया। विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने के उपाय, सावधानी बरतने के तरीके, और सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी, डिजिटल एरेस्ट, कूरियर फ्रॉड, सिम स्वैप, डिजिटल फुटप्रिंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही तकनीकी गलतियों के प्रति सतर्क रहने और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विशालकुमार भरतभाई शाह, साइबर अवेयरनेस प्रमोटर, गुजरात राज्य (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर), नेशनल ट्रेनिंग कमिश्नर, नेशनल स्काउट्स एंड गाइड, डायरेक्टर (तालिम), साइबर सिक्योरिटी फोर्स और लायन्स क्लब ऑफ सांंद के अध्यक्ष के रूप में किया।

कार्यक्रम में कुल 100 छात्र/छात्राओं और स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्हें साइबर क्राइम और डिजिटल सुरक्षा के बारे में सम्पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवेयरनेस सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने और जिम्मेदारीपूर्वक तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरणा मिली।

डॉ. विशालकुमार भरतभाई शाह
साइबर अवेयरनेस प्रमोटर, गुजरात राज्य (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर)
नेशनल ट्रेनिंग कमिश्नर, नेशनल स्काउट्स एंड गाइड
डायरेक्टर (तालिम), साइबर सिक्योरिटी फोर्स
अध्यक्ष, लायन्स क्लब ऑफ साणंद

Image Gallery