SMC निषेध (प्रोहीबिशन) रेड
स्टेट मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रोहिबिशन अधिनियम के अंतर्गत चल रही विशेष कार्यवाही के तहत नवसारी जिले में प्रभावी छापेमारी की गई। यह कार्यवाही मुंबई–सूरत हाईवे पर ऊना गांव ब्रिज के पास संगम सोलर प्लांट के निकट सड़क पर की गई।
इस रेड के दौरान प्रोहिबिशन एक्ट की धाराएँ 65(A)(E), 81, 83, 98(2), 116(B) तथा भारतीय न्याय संहिता–2023 की धाराएँ 336(3), 340(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
बरामद मुद्देमाल :
-
आईएमएफएल शराब की बोतलें – 14,016 नग (कीमत ₹37,62,480/-)
-
वाहन – 1 (कीमत ₹25,00,000/-)
-
मोबाइल – 1 (कीमत ₹5,000/-)
-
नकद – ₹2,000/-
-
फर्जी बिल व ई-बिल कागजात
कुल मुद्देमाल – ₹62,69,480/-
गिरफ्तार आरोपी :
-
अखिलेशसिंह उर्फ दीपकसिंह रमेशसिंह
निवासी – सुखीनगर, पांडेसरा, सूरत
वांछित आरोपी :
-
विनोद पंडित, निवासी – पलसाणा, सूरत
आरोपी को नवसारी ग्रामीण पुलिस स्टेशन को सुपुर्द किया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
रेडिंग अधिकारी :
एम.एस. त्रिवेदी, पी.आई., स्टेट मॉनिटरिंग सेल


