महात्मा मंदिर में एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में राज्य के खेल मंत्री डॉ. जयराम गावित की अध्यक्षता में एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत सहित एशिया के 29 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी, कोच और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर पर खेल मंत्री डॉ. जयराम गावित ने कहा कि गुजरात ने विकास के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है और वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।
मंत्रीश्री ने आगे कहा कि वर्ष 2030 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं भारत वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।


