Loading...

निकोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोबाइल टावर बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद शहर के निकोल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मोबाइल टावर से वेक्टिफायर (बैटरी) चोरी के मामले का खुलासा करते हुए निकोल पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मुद्दामाल बरामद किया है।

पुलिस ने ह्यूमन सोर्स और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की थी। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी दशरथजी भीखाजी चावड़ा (उम्र 54 वर्ष), निवासी वस्त्राल-रामोल, अहमदाबाद को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से टावर से चोरी किए गए डेल्टा कंपनी के दो वेक्टिफायर (बैटरी) बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब ₹16,000 बताई जा रही है।

यह पूरी कार्रवाई पी.एस.आई. पी.ए. नायी तथा निकोल पुलिस स्टेशन सर्विलांस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सफलतापूर्वक की गई।


Image Gallery