‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी ने प्रस्तुत की सादगी और आत्मानुशासन की मिसाल
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आर्थिक आत्मरक्षा’ के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी ने सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाकर जनसामान्य के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
राज्यपालश्री ने अनावश्यक खर्च और ईंधन की बचत को प्रोत्साहित करते हुए सामान्य बस एवं ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया है। साथ ही, राज्यपाल को प्राप्त जेड प्लस सुरक्षा काफिले में भी न्यूनतम वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिकतम ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा सके।
राज्यपालश्री ने राज्य की विश्वविद्यालयों, प्रशासनिक संस्थाओं तथा नागरिकों से भी ईंधन संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों और साइकिल के अधिक उपयोग पर बल दिया।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि प्रत्येक नागरिक व्यक्तिगत सुविधाओं से ऊपर उठकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेगा, तो भारत आर्थिक रूप से और अधिक आत्मनिर्भर तथा सशक्त राष्ट्र बनकर उभरेगा।


