Loading...

अयोध्या राम मंदिर में मोदी और भागवत ने धर्मध्वजा का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा आरूढ़ की। अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:50 बजे बटन दबाते ही 2 किलो वजनी केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊँचे शिखर पर लहराने लगी।

ध्वजारोहण के साथ ही राम मंदिर का पूर्ण रूप से समापन माना गया। इस भावुक क्षण में पीएम मोदी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने धर्मध्वजा के समक्ष हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

इससे पहले पीएम मोदी और मोहन भागवत ने मंदिर की पहली मंज़िल पर बने रामदरबार में पहली बार पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने रामलला के दर्शन किए और उनके लिए वस्त्र तथा चंवर अर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने सप्त ऋषियों के दर्शन किए, भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय का अवलोकन भी किया।


Image Gallery