Loading...

आज दिल्ली स्थित आवास पर आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री श्री चंद्रशेखर पेम्मासानी जी, केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री भूपथी राजू श्रीनिवास वर्मा जी तथा सांसद श्री लवु श्री कृष्ण देवरायलु जी शामिल रहे।

बैठक के दौरान जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से जल संसाधन प्रबंधन, जल जीवन मिशन (JJM) तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सचिव श्री वी. एल. कांत राव जी एवं श्री ए. के. मीणा जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने संबंधित योजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजना पर जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक को राज्य के जल प्रबंधन एवं ग्रामीण स्वच्छता से जुड़े प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Image Gallery