भारत पर्व मंच तेलंगाना के समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को उजागर कर रहा है।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्मजयंती के अवसर पर एकता नगर में, दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी’ के परिसर में, भारत सरकार और गुजरात सरकार के सहयोग से ‘भारत पर्व 2025’ का भव्य आयोजन किया गया।
भारत की विविध संस्कृति, कला और शिल्प को प्रदर्शित करने वाला यह उत्सव अनेकता में एकता की झलक दिखाता है। भारत पर्व में विभिन्न राज्यों के अपने-अपने सांस्कृतिक धरोहर के प्रदर्शन में तेलंगाना का चेरीयाल पेंटिंग स्टॉल अपने जीवंत रंगों से सबका ध्यान खींच रहा है।


