Loading...

नैनिताल रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा

रामपुर के नैनिताल रोड पर पहाड़ी गेट के समीप लकड़ी के वेयर से भरा एक ट्रक विद्युत विभाग के एक एसडीओ की बोलेरो गाड़ी पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन एवं बुलडोजर की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस द्वारा ट्रक को सीधा कर सड़क के किनारे हटाया गया। बोलेरो वाहन में चालक का शव बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे वाहन को काटकर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा दिल्ली–नैनिताल हाईवे-87 पर पहाड़ी गेट चौराहे के पास घटित हुआ। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: अतुल परमार


Image Gallery