Loading...

भारत के सबसे बड़े वॉलिंटरी नॉन-गवर्नमेंट एंटरप्रेन्योर्स संगठन के साथ राजपूत व्यापार विकास मंडल इंटरनेशनल द्वारा “यमुना अहमदाबाद से दिल्ली व्यापार यात्रा” के अंतर्गत दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली, हरियाणा, अहमदाबाद और गांधीनगर के राजपूत व्यापारी, युवा बिज़नेस इनोवेटर्स, स्टार्टअप संस्थापक और विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में नेशनल जनरल सेक्रेटरी श्री गुप्ता जी, राष्ट्रीय लघु उद्योग भारती – दिल्ली तथा इंटरनेशनल बिज़नेस स्टार्टअप एंड बिज़नेस एसोसिएशन के दिल्ली अध्यक्ष श्री जन्मेयज्यसिंह जी (मध्य प्रदेश) की विशेष उपस्थिति रही।

राजपूत व्यापार विकास मंडल इंटरनेशनल के मुख्य समन्वयक श्री विरलसिंह रावोल के मार्गदर्शन में गुजरात के बिज़नेस डेलिगेशन ने हेल्थ, मिलेट्स, ब्रेड-बेकरी उत्पादन, बेवरेज, बिल्डर सेक्टर, स्वदेशी उत्पाद निर्माण तथा एजुकेशन सर्विस से जुड़े उद्यमियों के साथ उपयोगी चर्चा की।

इस यात्रा के दौरान लघु उद्योग भारती की दिल्ली हेड ऑफिस सहित दिल्ली की कई प्रमुख संस्थाओं के साथ भी सार्थक बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारिक सहयोग, स्टार्टअप विकास, नई तकनीकी संभावनाओं और भविष्य के संयुक्त प्रोजेक्ट्स पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक स्थल:
मुख्य कार्यालय – राष्ट्रीय लघु उद्योग भारती, दिल्ली

प्रेषक:
राजपूत व्यापार विकास मंडल इंटरनेशनल
विरलसिंह रावोल
मो.: 9898592794


Image Gallery