प्रोहिबिशन का माल पकड़ने में अहमदाबाद ग्रामीण एल.सी.बी. की बड़ी कार्रवाई|
माननीय पुलिस महानिरीक्षक सुश्री विधि चौधरी एवं अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश जाट द्वारा जिले में शराब व जुए जैसी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत पुलिस निरीक्षक श्री आर.एन. करमटिया, एल.सी.बी. के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल पुष्पराजसिंह चुडासमा एवं कांस्टेबल घनश्यामसिंह परमार को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर बगोदरा पुलिस थाना क्षेत्र के मोजे-बगोदरा बस स्टैंड से एस.टी. बस नंबर GJ18Z9407 से एक यात्री आरोपी नागिनभाई दुर्जिभाई राठवा, निवासी चठ्ठावाड़ा पटेल फलिया, पोस्ट-अंबाला, तहसील एवं जिला छोटा उदेपुर को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक के आठ कट्टों एवं चार स्कूल बैगों में रखी भारतीय निर्मित विदेशी शराब की कुल 950 प्लास्टिक बोतलें बरामद की गईं, जिसकी कीमत ₹2,37,500/- आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में अहमदाबाद ग्रामीण एल.सी.बी. द्वारा प्रोहिबिशन का माल जब्त किया गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
पुलिस निरीक्षक श्री आर.एन. करमटिया
पुलिस निरीक्षक श्री के.ए. सावलिया
एएसआई दिलीपसिंह परमार
एचसी पृथ्वीराजसिंह सिसोदिया
एचसी पुष्पराजसिंह चुडासमा
एचसी अजयभाई बोलिया
एचसी किरीटभाई मीर
पीसी घनश्यामसिंह राठोड़
पीसी घनश्यामसिंह परमार
पीसी विपुलभाई पटेल
पीसी विशालकुमार सोलंकी
रिपोर्टर: दुर्गेश पटेल


