धोलका में देर रात कार दुर्घटना, चालक सुरक्षित
धोलका के शंकरपुरा पाटिया के पास देर रात एक किआ कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1:00 बजे की है, जब किआ कार पुलन सर्कल से कलीकुंड की ओर जा रही थी।
इसी दौरान शंकरपुरा पाटिया के पास अचानक सड़क पर एक गाय आ जाने से चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिसके चलते वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि सड़क किनारे लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा भी उखड़ गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।


