अहमदाबाद के पॉश इलाके में वासी उत्तरायण की रात शराब, शबाब और हुक्का बार की हाई-प्रोफाइल महफिल।
अहमदाबाद में गुलबाई टेकरा के पास स्थित श्री सोसाइटी के सामने सेंटेनियल विस्टा बिल्डिंग की एक नामी इमारत में वासी उत्तरायण की रात छत पर तेज़ डीजे और डांस के साथ शराब व हुक्का बार की महफिल चल रही थी। इसमें अधिकांशतः अच्छे घरों से ताल्लुक रखने वाले लोग शामिल थे।
इसकी सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और 4 महिलाओं तथा 17 पुरुषों सहित कुल 21 लोगों को हिरासत में लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर: दुर्गेश पटेल


