Loading...

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फरार आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद ग्रामीण एल.सी.बी./पैरोल फर्लो स्क्वॉड ने फरार आरोपी के खिलाफ सफल कार्रवाई की है। पुलिस महानिरीक्षक विदि चौधरी तथा अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट के निर्देशानुसार जिले में फरार और पैरोल जंप आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत पुलिस निरीक्षक आर.एन. करमटिया के मार्गदर्शन में टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान ह्यूमन सोर्स से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर बगोडरा पुलिस स्टेशन के अपराध क्रमांक 11192010250099/2025 में वांछित आरोपी चेतनभाई बाबूभाई परमार (उम्र 51 वर्ष, व्यवसाय – व्यापार) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 316(2), 315(3), 336(3), 340(2), 54 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7(1)(ए)(ii) के तहत मामला दर्ज था।


इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक के.ए. सावल्या, पीएसआई पी.जी. बारैया, एएसआई दिलीपसिंह परमार सहित हेड कॉन्स्टेबल और पुलिस कॉन्स्टेबल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


फिलहाल पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर: दुर्गेश पटेल