अहमदाबाद शहर के ओढव थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा के टायर और बैटरी चोरी करने वाले एक आरोपी को निकोल पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश राजुभाई (उम्र 23, निवासी सिंगरवा) को पकड़कर उसके पास से 6 ऑटो रिक्शा के टायर, 1 बैटरी तथा एक बजाज ऑटो रिक्शा सहित कुल ₹1,07,000/- का माल बरामद किया गया है।
इस संबंध में ओढव पुलिस स्टेशन में बीएनएस एक्ट की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


