Loading...

अहमदाबाद शहर के स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद एयरपोर्ट स्थित Gujcel के डायरेक्टर को 25 मार्च 2026 को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें Gujcel तथा शहर की सभी स्कूलों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा जांच शुरू की गई। टेक्निकल एनालिसिस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने आरोपी भावेश अमृतभाई पटेल (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से घटना से जुड़े अहम सबूत बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी किसी आतंकी संगठन या अन्य गैंग से जुड़ा है या नहीं।

Image Gallery