गुजरात लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी से मिले 2025 बैच के प्रोबेशनरी IAS अधिकारी
गुजरात कैडर के वर्ष 2025 बैच के 8 प्रोबेशनरी IAS अधिकारियों ने SPIPA के डायरेक्टर जनरल हरित शुक्ला के साथ गुजरात लोकभवन में माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान राज्यपालश्री ने युवा अधिकारियों को राष्ट्र निर्माण के कार्य से जुड़ने पर बधाई दी तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपालश्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रशासन में ईमानदारी और नागरिकों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


