1 मई – गुजरात राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम
1 मई गुजरात राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर "राजपूत पुस्तक प्रोत्साहन संस्थान" द्वारा श्री विरल सिंह रावल के नेतृत्व में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में राजपूत युवा नेता, महिला अग्रणी, साहित्यकार, अधिवक्ता, व्यापारी एवं पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत अहमदाबाद स्थित गुजरात विद्यापीठ, आश्रम रोड के समृद्ध पुस्तकालय का भ्रमण किया गया, जिसमें लगभग 6.50 लाख पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध है।
इस दौरान उपस्थित महानुभावों ने निम्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का अवलोकन किया:
गुजरात का इतिहास
साहित्य एवं कला
भूगोल
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
रसायन शास्त्र
स्वास्थ्य
उच्च शिक्षा
आत्मकथाएँ
वैश्विक परिदृश्य
महान व्यक्तियों के विचार
ब्रिटिश, महाराष्ट्र एवं गुजरात गजेट पुस्तकें
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पढ़ने की रुचि बढ़ाना और ज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाना था।
प्रेषक:
राजपूत पुस्तक प्रोत्साहन संस्थान
मो.: 9898592794
विरल सिंह रावल


