Loading...

ईमानदारी की मिसाल: मिली बैग मूल मालिक को लौटाई

14 जनवरी, उत्तरायण के दिन अहमदाबाद–राजकोट हाईवे पर सरी मटोडा के पाटिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति की चलती बाइक से ‘गोदरेज’ लिखी एक बैग गिर गई थी। यह बैग बावला नगरपालिका के कर्मचारी अश्विनभाई आहिर को मिली, जिसमें रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड फोन, पावर बैंक और लगभग 10 चॉकलेट थीं।

 फोन में रिचार्ज न होने के कारण अश्विनभाई ने स्वयं ₹200 का रिचार्ज कर फोन चालू किया। 7 दिन बाद मयूरभाई मकवाणा के पिता का फोन आने पर जांच के बाद आज दिनांक 23/1/2026 को बैग सभी सामान सहित उसके मूल मालिक को लौटा दी गई।


रिपोर्टर: दुर्गेश पटेल