Loading...

ए.सी.बी. की सफल ट्रैप कार्रवाई

भरूच जिले के दहेज पुलिस स्टेशन में कार्यरत ए.हे.कॉन्स्टेबल किरपालसिंह जगदीशभाई सोलंकी को ए.सी.बी. ने ₹60,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने एक दुर्घटनाजन्य मृत्यु (A.D.) केस में मृतक के दस्तावेज एवं पी.एम. नोट की कॉपी देने के बदले ₹1 लाख की रिश्वत मांगी थी, जिसमें बाद में ₹70,000 तय हुए थे। शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहता था, इसलिए उसने ए.सी.बी. से संपर्क किया।

ए.सी.बी. भरूच द्वारा ट्रैप आयोजित किया गया, जिसमें आरोपी ने शिकायतकर्ता से ₹60,000 रिश्वत स्वीकार करते ही पकड़ लिया गया।

यह कार्रवाई श्री एम.जे. शिंदे, पी.आई., ए.सी.बी. भरूच के नेतृत्व में तथा श्री बी.एम. पटेल के सुपरविजन में की गई।


Image Gallery