Loading...

राजकोट में ₹20 लाख की रिश्वत लेते CGST अधिकारी सहित दो गिरफ्तार

राजकोट में ए.सी.बी. की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सी.जी.एस.टी. विभाग के एक सुपरिन्टेंडेंट और एक टैक्स कंसल्टेंट को ₹20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी (1) मुकेशकुमार मनबोध्दकुमार (उम्र 43 वर्ष), सुपरिन्टेंडेंट, CGST डिवीजन-1, रेंज-5, राजकोट तथा आरोपी (2) आकाश रमेशभाई कलोलिया (उम्र 33 वर्ष), टैक्स कंसल्टेंट, निवासी राजकोट हैं।

फरियादी द्वारा जी.एस.टी. से जुड़े मामले में कार्रवाई को हल्का करने और बड़ा केस दर्ज न करने के बदले आरोपी द्वारा ₹25 लाख की रिश्वत मांगी गई थी, जो बाद में ₹20 लाख पर तय हुई। फरियादी रिश्वत देना नहीं चाहते थे, इसलिए ए.सी.बी. में शिकायत दर्ज कराई गई।

दिनांक 28/04/2026 को क्रिएटिव कॉम्प्लेक्स, एस.टी. बस स्टैंड के पीछे, राजकोट में ट्रैप आयोजित किया गया, जिसमें आरोपी (2) ने आरोपी (1) की ओर से ₹20 लाख की रिश्वत स्वीकार की। तत्पश्चात ए.सी.बी. टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई ए.सी.बी. पुलिस इंस्पेक्टर ए.ए. खोखर के नेतृत्व में की गई, जिसमें अन्य अधिकारियों का भी सहयोग रहा। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Image Gallery