ACB की बड़ी कार्रवाई, TDO रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
ACB की बड़ी कार्रवाई, TDO रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
जुनागढ़ जिले के मेंदरडा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए TDO तुषार विठ्ठलभाई रादडिया (वर्ग-2) को ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता एक जागरूक नागरिक है।
आरोपी ने गांव में ATVT कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी करने और पुराने कामों के बदले कुल ₹1,65,000 की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से आधी रकम आज देने को कहा गया। 2 फरवरी 2026 को तालुका पंचायत कार्यालय, मेंदरडा में पंचों की मौजूदगी में ₹80,000 स्वीकार करते ही ACB ने ट्रैप किया।
यह कार्रवाई PI जे.बी. करमूर और ACB जुनागढ़ टीम ने की।
रिपोर्ट: दुर्गेश पटेल


