सेंसेक्स 455 अंक चढ़कर 82,176 पर बंद:निफ्टी 25,001 पर पहुंचा
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 26 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 455 अंक चढ़कर 82,176 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 148 अंक की तेजी रही, ये 25,001 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट रही। महिंद्रा, HCL टेक, टाटा मोटर्स सहित कुल 9 शेयर्स 2.17% तक ऊपर बंद हुए। इटरनल यानी जोमैटो में 4.55% की गिरावट रही।
निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट रही। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर बंद हुए। ऑटो इंडेक्स में 1.05%, मेटल में 0.94%, IT में 1.02% और रियल्टी में 0.76% की तेजी रही।
एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 371 अंक ऊपर 37,531 और कोरिया का कोस्पी 52 अंक (2.02%) ऊपर 2,644 के स्तर पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 319 अंक (1.35%) गिरकर 23,282 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली गिरावट के बाद 3,346 पर बंद हुआ।
- 23 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 256 अंक गिरकर 41,603 पर, नैस्डेक कंपोजिट 188 अंक (1%) नीचे 18,737 पर और S&P 500 भी 39 अंक (0.67%) गिरकर 5,802 पर बंद हुआ।
23 मई को विदेशी निवेशकों ने 1,795 करोड़ के शेयर खरीदे
- 23 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,794.59 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 299.78 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
- मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 12,191.61 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 34,497.56 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
- अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।
'द लीला' होटल्स का IPO आज से ओपन
भारतीय लग्जरी होटल चेन 'द लीला' की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है।
इस IPO में कंपनी 2,500 करोड़ रुपए के 5.75 करोड़ नए शेयर इश्यू करेगी। 1,000 करोड़ रुपए कीमत के 2.30 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रहेंगे।