22 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, राजस्थान में धूलभरी आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। इसमें नॉर्थ ईस्ट के राज्यों असम, मेघालय,अरुणाचल सहित अन्य में तेज बारिश का अनुमान है। आज किसी भी राज्य में हीट वेव का अलर्ट नहीं है।
मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल तक तेज गर्मी और लू का अलर्ट नहीं है। आज 31 जिलों में तेज आंधी-बारिश की संभावना है, जो अगले 4 दिन तक बनी रहेगी। 3 जिलों में ओले गिर सकते हैं।
राजस्थान में धूलभरी आंधी चलेगी। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसका असर अगले दो से तीन दिनों तक रहेगा। जयपुर में बिजली,बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण शुक्रवार को 15 से अधिक उड़ानें डायवर्ट की गईं। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में आज बारिश हो सकती है। लाहौल स्पीति में बर्फबारी भी हुई। कई शहरों का तापमान 11°C तक गिरा।
बिहार के 3 जिलों में किशनगंज, अररिया और पूर्णिया शामिल हैं। 9 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट है। 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को बारिश के दौरान खुले में न निकलने की चेतावनी दी गई है।
अगले दो दिन के मौसम का हाल...
उत्तर भारत:- दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब
- 13 अप्रैल: गर्मी का असर बना रहेगा। हल्के बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। पंजाब और हरियाणा में सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। बारिश की संभावना कम है।
- 14 अप्रैल: दिल्ली-एनसीआर में तापमान 36-40ºC के बीच रहेगा, गर्मी और उमस का असर भी रहेगा। राजस्थान और हरियाणा में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।
पूर्वी भारत:- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा
- 13 अप्रैल: मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। बिहार में गर्मी बढ़ेगी, लेकिन झारखंड और ओडिशा में हल्की बौछारें जारी रह सकती हैं। पश्चिम बंगाल में कोलकाता जैसे शहरों में उमस परेशान कर सकती है।
- 14 अप्रैल: बिहार और झारखंड में 34-38ºC के बीच तापमान रहने की उम्मीद है। हल्की बारिश संभव है।
पश्चिमी भारत:- महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश
- 13 अप्रैल: गुजरात में गर्मी और तेज रहेगी। मध्य प्रदेश में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। मुंबई में मौसम गर्म और चिपचिपा रहेगा।
- 14 अप्रैल: गुजरात में हीटवेव, तापमान 38-42 डिग्री। मध्य प्रदेश में 36-40 डिग्री, शुष्क मौसम। मुंबई में गर्म और उमस भरा (32-35 डिग्री), कोई बारिश नहीं।
दक्षिण भारत:- तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल
- 13 अप्रैल: केरल और कर्नाटक में बारिश का दौर जारी रह सकता है। चेन्नई में गर्मी और उमस (33-36 डिग्री) रहेगी, लेकिन हल्की बौछारें राहत दे सकती हैं। हैदराबाद में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।
- 14 अप्रैल: केरल और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। बेंगलुरु में 30-34ºC तापमान जा सकता है।
पूर्वोत्तर भारत:- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश
- 13 अप्रैल: बारिश का असर थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन मेघालय और असम में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसम ठंडा रहेगा।
- 14 अप्रैल: असम और मेघालय में भारी बारिश की संभव रहेगी। अरुणाचल में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
पहाड़ी क्षेत्र:- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर
- 13 अप्रैल: मौसम में हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन रातें ठंडी रहेंगी। उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
- 14 अप्रैल: हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शिमला में 12-20ºC तापमान रहेगा। जम्मू-कश्मीर में ठंडा और शुष्क।