Loading...

रानवेरिकल्ला में 12 टीमों की क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

रानवेरिकल्ला में आयोजित 12 टीमों की क्रिकेट टूर्नामेंट उत्साहपूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस टूर्नामेंट में विभिन्न गांवों की कुल 12 टीमों ने भाग लिया और सभी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।


फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें रानवेरिकल्ला 11 ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं खरौली 11 ने भी कड़ा मुकाबला देते हुए रनर-अप स्थान हासिल किया।


इस पूरे टूर्नामेंट का सफल आयोजन रानवेरिकल्ला युवक मंडल द्वारा किया गया। गांव के खेलप्रेमियों और युवाओं के सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।


रिपोर्ट: नेहल पटेल