Loading...

“ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, रानकुवा में उत्साहपूर्वक ‘पाई डे’ का आयोजन”

रानकुवा स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में 14 मार्च को गणित प्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखने वाले ‘पाई डे’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर

पर विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने पाई (π) के महत्व पर रोचक प्रस्तुतियां दीं और इसके मान 3.14 के बारे में समझ प्राप्त की। कुछ विद्यार्थियों ने पाई के अंकों को याद कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। साथ ही पाई के आकार के चार्ट, पोस्टर और मॉडल बनाकर इस महत्वपूर्ण गणितीय तत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में समझाया कि पाई का उपयोग वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल जैसी गणनाओं में कैसे किया जाता है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने आनंद के साथ गणित का ज्ञान प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या जागृतिबेन यादव ने विद्यार्थियों को गणित से न डरते हुए उसे आनंदपूर्वक सीखने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसी गतिविधियां उनके ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ाती हैं।


रिपोर्ट: नेहल पटेल