अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 13 कहानियां:जुड़वां बच्चों की जान गई; दंपती की आखिरी सेल्फी
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचा है। मारे गए 241 लोगों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था।
हादसे से पहले डॉक्टर दंपती ने आखिरी सेल्फी ली। वहीं, पति से मिलने जा रही खुशबू को घर से भावुक विदाई मिली थी। पायल डॉक्टर बनने, तो अभिनव पत्नी-बच्चे को लेने लंदन जा रहे थे। अहमदाबाद हादसे की ऐसी ही 13 कहानियां....
1. डॉक्टर दंपती और 3 बच्चों की मौत
हादसे के वक्त विमान में बांसवाड़ा के डॉक्टर दंपती डॉ. कोमी व्यास और डॉ. प्रतीक जोशी और उनके तीन बच्चे प्रद्युत, मिराया और नकुल भी बैठे थे। डॉ. कोमी ने एक महीने पहले उदयपुर के पैसिफिक हॉस्पिटल की जॉब छोड़ी थी। कोमी, पति के साथ में रहने के लिए लंदन जा रही थीं।
डॉ. प्रतीक लंदन में एक निजी अस्पताल से जुड़ने वाले थे और डॉ. कोमी को भी वहीं नई नौकरी जॉइन करनी थी। इसलिए उन्होंने तीनों बच्चों को भी लंदन शिफ्ट होने के लिए मना लिया था। परिवार ने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया था, लेकिन विमान हादसे में पांचों की मौत हो गई।
परिवार की हादसे से पहले की सेल्फी भी सामने आई है।
2. खुशबू की 4 महीने पहले शादी हुई, पति से मिलने लंदन जा रही थी
3. लंदन घूमने जा रहे थे भाई-बहन
उदयपुर (राजस्थान) के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन भी प्लेन में सवार थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। भाई-बहन MBA करने के बाद पिता का बिजनेस संभाल रहे थे।
हादसे का पता चलते ही संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए। सहेली नगर स्थित उनके घर पर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आस-पड़ोस समेत रिश्तेदार भी पहुंच रहे हैं।
4. पत्नी-बच्चे को वापस भारत लाने जा रहे थे बिजनेसमैन
बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक रहे किशना राम नाई के नाती अभिनव परिहार की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वे लंदन में बिजनस करते थे। अभिनव ने पांच दिन पहले ही अहमदाबाद में ट्रेडिंग के व्यवसाय के लिए ऑफिस खोला था और यहीं शिफ्ट हो रहे थे। वह लंदन से पत्नी श्वेता और बेटे विहान को लेने जा रहे थे, ताकि भारत में स्थायी रूप से रह सकें।पायल खटीक का बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था। लंदन के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में MBBS में एडमिशन लेने जा रही थीं। वे अपने परिवार के साथ गुजरात के हिम्मतनगर में रहती थीं, लेकिन मूल रूप से उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र की निवासी थीं। पढ़ाई को लेकर उनमें जबरदस्त उत्साह था और यह उनका पहला विदेश दौरा था।
6. जयेशभाई बिजनेस पार्टनर से मिलने जा रहे थे
गुजरात के सूरत के रहने वाले 26 साल के जयेशभाई दामजीभाई गोंडलिया अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने लंदन जा रहे थे। वे फ्लाइट की सीट नंबर 54 पर बैठे थे। जयेश अपनी पत्नी सोनल और दो बेटों धर्म और विवान के साथ रहते थे। उनका पोरबंदर आर्केड में स्टूडेंट वीजा का ऑफिस है।7. सादिकाबेन और बेटी शादी में वडोदरा आई थीं, लंदन लौट रही थीं
12 जून की सुबह 7 बजे सास, माता-पिता और भाई उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने गए। परिवार जब अहमदाबाद से वडोदरा लौट रहा था, तभी रास्ते में उन्हें विमान दुर्घटना की खबर मिली। सभी लोग तुरंत अहमदाबाद लौट आए। परिवार को सादिकाबेन और फातिमा के शवों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
8. लॉरेंस पिता का अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे
9. मां को यकीन नहीं हो रहा, बेटी अब नही रहीं
प्लेन क्रैश में एयर होस्टेस नगनथोई शर्मा कोंगब्राइलाटपम (22) की भी मौत हो गई। नगनथोई, मणिपुर के अवांग लेइकेई में रहने वाली थीं। अब नगनथोई की मां बदहवास होकर एलबम पलट रही थीं। चीखकर कह रहीं थी- कहां गई बेटी?
नगनथोई की बहन गीतांजलि ने बताया, हम तीन बहनें हैं। उसका एयर होस्टेस बनने का ही सपना था। इलाके में इंटरनेट बैन के कारण हम वीडियो चैट नहीं कर सके। उसने मैसेज किया कि वह लंदन जा रही है और अब कॉन्टैक्ट नहीं हो पाएगा। 15 जून को लौटने के बात कही थी। मैंने उसे शुभकामनाएं दीं। बाद में एक परिचित के फोन से घटना के बारे में पता चला।
10. आगरा के दंपती इंग्लैंड घूमने जा रहे थे
11. हादसे से पहले मां को गुड मॉर्निंग मैसेज भेजा
उसकी भी कोशिश रहती थी कि मां से दो मिनट तो बात हो ही जाए। आज भी ऐसा ही हुआ। मां तो मानने को तैयार ही नहीं कि दीपक चला गया। चार साल पहले ही तो उसकी शादी हुई थी। सब बिखर गया।
12. मां अपनी बेटी से मिलने जा रही थीं
हादसे में गुजरात के बाबैन की अंजू शर्मा (55) भी नहीं रहीं । शादी के बाद से पिछले साढ़े 3 दशक से वडोदरा में रह रही अंजू बड़ी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं। अंजू अपनी बेटी के साथ लंदन में 6 महीने रहने वाली थीं।
अंजू शर्मा की दो बेटियां हैं। छोटी बेटी हनी वडोदरा में रहती है। अंजू के भाई मिलन शर्मा फिल्म एक्टर हैं। गांव में अंजू के बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। बीमार होने की वजह से उन्हें जानकारी नहीं दी गई। अंजू की शादी साल 1990 में पटियाला के रहने वाले पवन शर्मा के साथ हुई थी। पवन वडोदरा में कारोबारी थे। उनका 5 साल पहले निधन हो गया था।
13. बेटे से मिलने जा रहे थे बुजुर्ग दंपती
महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी बजुर्ग दंपती महादेव पवार (68) और उनकी पत्नी आशा (60) बेटे से मिलने लंदन जा रहे थे, पर हादसे का शिकार हो गए। एक वरिष्ठ अफसर ने बताया, महादेव नडियाद (गुजरात) में एक कपड़ा मिल में काम करते थे। उनके दो बेटे हैं। एक अहमदाबाद में रहता था और दूसरा लंदन में।
लंदन में रह रहे बेटे से मिले काफी वक्त हो गया था। दंपती लंबे समय से इस घड़ी का इंतजार कर रहे थे। पवार परिवार 15 साल पहले सांगोला छोड़कर गुजरात में बस गया था। रिश्तेदारों ने बताया कि दंपती बहुत उत्साहित थे। उधर बेटा इंतजार ही करता रह गया।